Monday, March 2, 2026

सामग्री

२ कप मैदा,कुरकुरेपन के लिए १/४ कप सूजी,१/२ कप उड़द दाल भिगोकर पिसी ले  और  बाद में  उसका पेस्ट बनाले ,२ बड़े चम्मच दही, १/२ छोटा चम्मच अजवाइन चुटकी भर हींग,स्वादानुसार नमक  मोयन के लिए २ बड़े चम्मच और तलने के लिए तेल।

 मसालेदार आलू की सब्जी के लिए

४-५ हाथ से मैश किए हुए और उबले हुए आलू ,२ बड़े टमाटर और १ इंच अदरक का  टुकड़े  का पेस्ट , मसाले हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और काला नमक,तड़का के लिए जीरा, सौंफ, मेथी, कलौंजी, राईऔर सूखी लाल मिर्च। 

विधि 

एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, उड़द दाल का पेस्ट, दही, अजवाइन, हींग, नमक और तेल डालें जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा  गूंथ लें इसे २०-३० मिनट के लिए ढंक कर छोड़ दें।आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूरी के आकार से थोड़ी छोटी लगभग २ -३  इंच कचोरियां बेल लें कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर कचोरियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

Saturday, February 28, 2026

सामग्री 
 कप गेहूं का आटा,कुरकुरेपन के लिए २ -३ बड़े चम्मच सूजी,कद्दूकस किए हुए २  मध्यम  आलू.१ बड़ा चम्मच सफेद तिल,कुटी हुई लाल मिर्च चिली फ्लेक्स, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, कच्चा जीरा, नमक स्वादानुसार,बारीक कटा हरा धनिया, तेल मोयन और तलने के लिए, पानी आवश्यकतानुसार। 

 विधि 

सबसे पहले कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू को २ -३  बार साफ पानी से धो लें ताकि उसका एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए। फिर उसे निचोड़कर सारा पानी निकाल दें एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और सूजी डालें। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू, सफेद तिल, कच्चा जीरा, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं इसमें १-२ चम्मच गरम तेल (मोयन) डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर  सख्त आटा गूंथ लें ध्यान रहे कि आलू भी पानी छोड़ता है, इसलिए पानी बहुत कम इस्तेमाल करें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें। आप चाहें तो इसकी छोटी पूरियां बेल सकते हैं या फिर एक बड़ी रोटी बेलकर उसे मनचाहे शेप में काट सकते हैं एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो आंच को मीडियम पर रखें और इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

Friday, February 27, 2026


 सामग्री

१ कप रवा सूजी,२ मध्यम आकार  और कद्दूकस किए हुए उबले हुए आलू, २ कप पानी,१ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट,२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च बारीक कटा हुआ हरा धनिया,१ चम्मच  चिली फ्लेक्स ,१ /४ चम्मच काली मिर्च पाउडर,स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल। 

 विधि

एक कड़ाही में २ कप पानी गरम करें इसमें थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और 1 चम्मच तेल डालें। जब पानी उबलने लगे, तो धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। इसे तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा पानी सोख ले और डो जैसा बन जाए सूजी के मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काली मिर्च और हरा धनिया डालें।अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और इस मिश्रण को अच्छी तरह मसलकर एक चिकना आटा तैयार कर लें मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें नगेट्स का आकार दें आप इन्हें बेलनाकार या चौकोर बना सकते हैं।एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो नगेट्स को सावधानी से डालें। इन्हें गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तलें।

Sunday, February 1, 2026

सामग्री 

सफेद या ब्राउन ब्रेड स्लाइस ६ -८ ,३-४ मध्यम आकार केउबले और मैश किए हुए आलू ,१-२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च,बारीक कटा हुआ हरा धनिया,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला और स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल। 

 विधि

क बर्तन में मैश किए हुए आलू लें। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बेलनाकार  रोल बना लें।ब्रेड के किनारों को चाकू से काट लें अब एक प्लेट में थोड़ा पानी लें और ब्रेड की स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत निकाल लें,ब्रेड को गोल आकार कर के अपनी हथेलियों के बीच रखकर हल्के से दबाएं ताकि बाकी के पानी निकल दे ,अब आलू का एक रोल ब्रेड के बीच में रखें और ब्रेड को चारों तरफ से लपेटते हुए बंद कर दें। इसे हल्के हाथों से दबाकर गोल शेप दें दे। एक कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें रोल को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। 

Friday, January 30, 2026

सामग्री 

२ बारीक कटी हुई पत्तागोभी,१ लंबे पतले टुकड़ों में कटी हुई गाजर,१ लंबे पतले टुकड़ों में कटी हुई शिमला मिर्च, १ मध्यम कटा हुआ प्याज,१ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट,
१ चम्मच सोया सॉस,१ चम्मच चिली सॉस,स्वादानुसार नमक और काली मिर्च,२ चम्मच
तेल। 

विधि

स्टफिंग तैयार करें

एक कड़ाही में २  चम्मच तेल गरम करें इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज डालकर हल्का भूनें अब इसमें पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें इन्हें तेज आंच पर २-३ मिनट तक भूनें इसके बाद सब्जियों का कुरकुरापन बना रहना चाहिए।  इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, नमक और काली मिर्च मिलाएं और  गैस बंद कर दें और स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें।

रोल बनाना
एक स्प्रिंग रोल शीट को साफ जगह पर रखें शीट के एक किनारे पर १ -२ चम्मच स्टफिंग रखें  किनारों को थोड़ा मोड़ें और शीट को रोल करना शुरू करें। आखिरी किनारे पर मैदा का घोल लगाएं और उसे अच्छी तरह सील चिपका दें ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न आए।

 तलना 
एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए धीरे-से रोल्स को तेल में डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें और इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
.

Saturday, January 17, 2026


सामग्री 

१ कप भिगोया हुआ चावल,१/२ कप धोया हुआ पोहा,१/४ कप भिगोई हुई उड़द दाल,१/४ कप भिगोई हुई चना दाल,१ कपहल्का रोस्ट करके पाउडर बनाया हुआ मखाना,१/२ कप दही,१ बड़ा चम्मच अदरक-मिर्च का पेस्ट, स्वादानुसार नमक १ पैकेट ईनो। 


 विधि

 बैटर तैयार करें

भीगे हुए चावल, उड़द दाल और चना दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें अब इसमें भिगोया हुआ पोहा और दही डालकर एक बार फिर चला लें ताकि मिश्रण एकदम स्मूथ हो जाए।इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें मखाना पाउडर मिला दें मखाना पानी सोखता है, इसलिए ज़रूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालें इसे २ -३ घंटे के लिए ढककर रख दें खमीर उठाने के लिए। 

सैंडविच की परतें तैयार करना

बैटर में नमक और अदरक-मिर्च का पेस्ट मिलाएं। बैटर को दो बराबर हिस्सों में बाँट लें स्टीमर में पानी गर्म करें और एक थाली को तेल से चिकना कर लें पहले हिस्से में आधा चम्मच ईनो मिलाएं और उसे थाली में फैलाकर ५  मिनट के लिए स्टीम करें।

चटनी की लेयर

जब पहली परत थोड़ी सेट हो जाए, तो उसके ऊपर हरी चटनी की एक पतली परत फैला दें। 

. आखिरी परत

अब बैटर के दूसरे हिस्से में बचा हुआ ईनो मिलाएं और इसे चटनी के ऊपर सावधानी से फैला दें इसे ढक्कन लगाकर १०-१२ मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें।

तड़का 

ढोकला ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई, सफेद तिल, करी पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च डालें।इस तड़के को ढोकले के ऊपर फैला दें और ऊपर से हरा धनिया डालें।



Saturday, January 10, 2026


 सामग्री 

१ कप सूजी,२ कप पानी,स्वादानुसार नमक,मोयन के लिए १ चम्मच तेल,१ /२ चम्मच अजवाइन।

भरावन के लिए

२-३ मैश किए हुए छोटे और उबले आलू,२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च,कद्दूकस किया हुआ अदरक,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक,बारीक कटा हुआ,हरा धनिया।

विधि

सूजी का मिश्रण तैयार करें

एक कड़ाही में  कप २ पानी, नमक, अजवाइन और १ चम्मच तेल डालकर उबालेंजब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और धीरे-धीरे सूजी डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।जब सूजी पानी सोख ले और डो  की तरह कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।

भरावन तैयार करें

एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें सभी मसाले, अदरक, मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।

कचौड़ी को शेप दें

हल्की गर्म सूजी को हाथ में थोड़ा तेल लगाकर अच्छे से गूंथ लें ताकि वह चिकनी हो जाएअब सूजी की एक लोई लें, उसे चपटा करें और बीच में आलू की बॉल रखकर चारों तरफ से बंद कर देंइसे हल्का सा दबाकर कचौड़ी का आकार दें।

तलने की प्रक्रिया

  • कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए कचौड़ियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तलें।

  • Saturday, September 20, 2025


     सामग्री 

    २ कप मैदा ,१ /४ कप रवा सूजी  इसे डालने से कचौरी खस्ता बनती है,१/२ छोटा चम्मच नमक,मोयन के लिए १/४ तेल /घी ,आटा गूथने के लिए गुनगुना पानी। 

    भरावन  के लिए

     १ /२  कप  पीली मूंग दाल,२ बड़े चम्मच,तेल/घी,१ /४ छोटा चम्मच हींग,१ /२ छोटा चम्मच १  छोटा चम्मच सौंफ,१ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट,२ बड़े चम्मच बेसनयह नमी को सोखने में मदद करता है और कचौरी को लंबे समय तक खराब नहीं होने देता,१ छोटा चम्मच धनिया पाउडर,१/२ लाल मिर्च पाउडर,१/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ,१ /२ छोटा चम्मच गरम मसाला,१ छोटा चम्मच ,अमचूर,स्वादानुसार नमक.

    विधि

    मूंग दाल को २-३  घंटे के लिए पानी में भिगो दें दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दें और इसे बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट बहुत पतला न हो एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें हींग, जीरा और सौंफ डालें। जब जीरा चटक जाए, तो अदरक का पेस्ट डालें और ३०  सेकंड के लिए भूनेंअब बेसन डालें और धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से अच्छी महक न आने लगे और वह हल्का भूरा न हो जाएसभी सूखे मसाले (धनिया, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अमचूर) और नमक डालकर 1 मिनट तक भूनेंपिसी हुई मूंग दाल डालें और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि दाल सूख न जाए और भुरभुरी न हो जाए। इसमें ५ -७ मिनट लग सकते हैंचीनी डालें (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) और अच्छी तरह मिला लेंगैस बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने दें। एक बड़े कटोरे में मैदा, सूजी और नमक मिलाएंअब इसमें तेल/घी का मोयन डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि आटा ब्रेडक्रंब जैसा लगने लगे। यह मोयन ही कचौरी को खस्ता बनाएगाथोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक नरम और चिकना आटा गूथ लेंआटे को गीले कपड़े से ढककर २ 0-३ 0 मिनट के लिए रख दें।आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं एक लोई को हाथ से थोड़ा चपटा करें, बीच में थोड़ी जगह बनाएं और उसमें १ -२  चम्मच मूंग दाल का भरावन भरें भरावन को चारों तरफ से अच्छी तरह बंद करें और अतिरिक्त आटा हटा दें।अब इसे हल्के हाथ से दबाकर गोल कचौरी का आकार दें। ध्यान रहे कि इसे बेलन से न बेलें, क्योंकि इससे कचौरी फट सकती हैइसी तरह सारी कचौरी बना लें।एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए।तेल के हल्का गरम होते ही, इसमें ३ -४  कचौरी डालें। गैस की आंच धीमी रखेंकचौरी को धीमी आंच पर ही तलें। जब वे नीचे से हल्की सुनहरी हो जाएं और ऊपर तैरने लगें, तो उन्हें पलट दें इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और खस्ता होने तक तलें। इसमें 10-15 मिनट लग सकते हैं। धीमी आंच पर तलने से कचौरी अंदर तक पकती है और खस्ता बनती है सुनहरी होने पर, कचौरी को तेल से बाहर निकालें और अतिरिक्त तेल निकालने के लिए टिशू पेपर पर रखें।

    Friday, August 29, 2025


     सामग्री 

    १ कप बेसन,१ बड़ा बारीक़ कटा हुआ प्याज,१ मध्यम आलू, कद्दूकस किया हुआ १ हरी मिर्च, बारीक कटी हुई ,१ अदरक, कद्दूकस किया हुआ,१/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,१/२  छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,१/२ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    १/४ छोटा चम्मच अजवाइन,नमक स्वादानुसार,पानी,तेल तलने के लिए,१ बड़ा चम्मच गरम तेल। 

    विधि

     एक बड़े बाउल में बेसन, कद्दूकस किया हुआ आलू, पतला कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन और नमक डालें सबसे अनोखी चीज़ जो आपके पकौड़ों को कुरकुरा और हल्का बनाएगी, वो है गरम तेल। बेसन के मिश्रण में एक बड़ा चम्मच गरम तेल डालें। इससे पकौड़े बिल्कुल भी ऑइली नहीं बनेंगे  अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला नहीं होना चाहिए, नहीं तो पकौड़े सही से नहीं बनेंगे। एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो चम्मच या हाथों से छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें और इसे गरमा गरम पकौड़ों को हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें और बारिश के मौसम का मज़ा लें।

    Friday, August 1, 2025

    सामग्री

    रवा  सूजी १ कप ,दही ,१ कप , अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट १ चम्मच,नमक स्वादानुसार,चीनी १ /२  चम्मच,तेल १ चम्मच,पानी आवश्यकतानुसार,इनो फ्रूट सॉल्ट १ चम्मच। 

    तड़के के लिए

    तेल २  चम्मच,राई १ चम्मच,करी पत्ता 8-10 पत्ते, लंबाई में कटी२ -३ हरी मिर्च,१ चम्मच तिल,१ चुटकी हींग,१ /४ कप पानी,चीनी १ चम्मच। 

    विधि 

    ढोकला का बैटर तैयार करने के लिए  एक बड़े बर्तन में  सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें,इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, चीनी और १ चम्मच तेल डालकर मिलाएँ,थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इडली के बैटर जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें,इसे 1५ -२०  मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए। 

    ढोकला को स्टीम करने  के लिए  ढोकले को बनाने के लिए एक बर्तन में २ -३ कप पानी गरम होने के लिए रख दें और उसमें एक स्टैंड रखें,अब एक थाली में टिन को तेल से अच्छी तरह चिकना कर लें,सूजी के बैटर में इनो फ्रूट सॉल्ट और १ चम्मच पानी डालकर हल्का मिलाएँ,ध्यान रहे, इनो डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा न फेंटें, बस मिलाएं।तुरंत बैटर को चिकनी की हुई थाली में डालकर फैला लें,थाली को गरम पानी वाले बर्तन में रखकर ढक दें और मध्यम आंच पर 1५ -२०  मिनट तक पकाएँ।अगर चाकू साफ़ बाहर आता है तो ढोकला पक गया है और गैस बंद करके ढोकले को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे टुकड़ों में काट दें ।

    तड़का लगाने के लिए  एक छोटे पैन में तेल गरम करें। इसमें राई डालकर चटकने दें,करी पत्ता, हरी मिर्च, तिल और हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें,इसमें १/४ कप पानी और १ चम्मच चीनी डालकर मिलाएँ और एक उबाल आने दें बाद में गैस को  बंद कर दें। और ढोकले पर  दाल दे। 

    Popular Posts