सामग्री
१ कप रवा सूजी ,१/२ कप बेसन,१/४ कप बाइंडिंग के लिए आटा , हल्का खट्टा हो तो बेहतर .१ /२ कप दही,स्वादानुसार नमक,१ छोटा चम्मच चीनी इससे डोसे का रंग बहुत अच्छा सुनहरा आता है ,जरूरत अनुसार,१ पैकेट ईनो पाउडर।
विधि
सबसे पहले सूजी, बेसन, आटा और चीनी को मिक्सी में एक बार चला लें ताकि सूजी बारीक हो जाए और सब अच्छे से मिल जाए एक बर्तन में यह मिश्रण निकालें, इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बिना गुठली वाला चिकना घोल बना लें इसे १०-१५ मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी पानी सोख ले।जब आप डोसा बनाने वाले हों, तब इसमें ईनो पाउडर डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर धीरे से मिलाएं।
मसाले
४-५ मध्यम आकार के उबले हुए आलू ,कढ़ी पत्ता और राई (सरसों के दाने),हल्दी, नमक और हरा धनिया
विधि
एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें इसमें हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालेंमैश किए हुए उबले आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

0 comments:
Post a Comment