Saturday, May 2, 2026

सामग्री 

छने  हुए १.५ कप बेसन,१ बड़ा चम्मच रवा सूजी,१ बड़ा चम्मच नींबू का रस,
१ छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट,१/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग,१  बड़ा चम्मच चीनी,स्वादानुसार नमक,१ बड़ा चम्मच तेल,
आवश्यकतानुसार,१ छोटा चम्मच ईनो। 

तड़के के लिए

 बड़ा चम्मच तेल,१ छोटा चम्मच राई ,८-१०  करी पत्ता,लंबाई में कटी हुई २-३ हरी मिर्च,१ बड़ा चम्मच चीनी,१/२ कप पानी,बारीक कटा हुआ हरा धनिया।

विधि

एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, हल्दी, हींग, अदरक-मिर्च का पेस्ट और नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना घोल तैयार करेंध्यान रहे कि गुठलियाँ न बनें।  अंत में १ चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें और  इसे १० मिनट के लिए ढककर रख दें। एक बड़े पतीले या स्टीमर में २-३  कप पानी गर्म होने के लिए रखें जिस बर्तन  में ढोकला बनाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लें। तुरंत इस घोल को चिकनाई लगे बर्तन में डालें और स्टीमर में रख दें। मध्यम आंच पर १५-२० मिनट तक भाप में पकाएं। चाकू या टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकले तो ढोकला तैयार है क छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब राई तड़कने लगे, तब इसमें पानी और चीनी डालें। इसमें उबाल आने दें और फिर गैस बंद कर दें ढोकला ठंडा होने पर उसे टुकड़ों में काट लें। तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से फैला दें ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और सर्व करें। 

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts