सामग्री
१ कप सूजी,२ कप पानी,स्वादानुसार नमक,मोयन के लिए १ चम्मच तेल,१ /२ चम्मच अजवाइन।
भरावन के लिए
२-३ मैश किए हुए छोटे और उबले आलू,२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च,कद्दूकस किया हुआ अदरक,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक,बारीक कटा हुआ,हरा धनिया।
विधि
सूजी का मिश्रण तैयार करें
एक कड़ाही में कप २ पानी, नमक, अजवाइन और १ चम्मच तेल डालकर उबालेंजब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और धीरे-धीरे सूजी डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।जब सूजी पानी सोख ले और डो की तरह कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।
भरावन तैयार करें
एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें सभी मसाले, अदरक, मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
कचौड़ी को शेप दें
हल्की गर्म सूजी को हाथ में थोड़ा तेल लगाकर अच्छे से गूंथ लें ताकि वह चिकनी हो जाएअब सूजी की एक लोई लें, उसे चपटा करें और बीच में आलू की बॉल रखकर चारों तरफ से बंद कर देंइसे हल्का सा दबाकर कचौड़ी का आकार दें।
तलने की प्रक्रिया
कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए कचौड़ियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तलें।


0 comments:
Post a Comment