सफेद या ब्राउन ब्रेड स्लाइस ६ -८ ,३-४ मध्यम आकार केउबले और मैश किए हुए आलू ,१-२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च,बारीक कटा हुआ हरा धनिया,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला और स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।
विधि
क बर्तन में मैश किए हुए आलू लें। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बेलनाकार रोल बना लें।ब्रेड के किनारों को चाकू से काट लें अब एक प्लेट में थोड़ा पानी लें और ब्रेड की स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत निकाल लें,ब्रेड को गोल आकार कर के अपनी हथेलियों के बीच रखकर हल्के से दबाएं ताकि बाकी के पानी निकल दे ,अब आलू का एक रोल ब्रेड के बीच में रखें और ब्रेड को चारों तरफ से लपेटते हुए बंद कर दें। इसे हल्के हाथों से दबाकर गोल शेप दें दे। एक कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें रोल को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।


0 comments:
Post a Comment