सामग्री
पिले कद्दू को कदुकस कर ले ,बारीक कटी हुई मेथी,अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट,गेहूं का आटा,बेसन,ज्वार का आटा,बाजरे का आटा,सफेद तिल, अजवाइन,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,हींग,स्वादानुसार नमक,(जरूरत के अनुसार पानी,सेंकने और मोयन के लिए तेल।
विधि
एक बड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा, बेसन, ज्वार का आटा और बाजरे का आटा एक साथ मिला लें अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू और कटी हुई मेथी डालें इसके बाद अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें अब सभी सूखे मसाले और सामग्री मिलाएं जैसे सफेद तिल, अजवाइन को हाथ से क्रश करके लें। मोयन के लिए हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, स्वादानुसार नमक और १-२ चम्मच तेल लें पहले कद्दू और मेथी के पानी के साथ ही आटे को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद, जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कते हुए एक नरम आटा गूंथ लें और आटे को १० मिनट के लिए ढककर सेट होने दें। गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयाँ बना लें। एक लोई लें, उसे सूखे आटे को पलथन में लपेटें बेलन की मदद से इसे पतला और गोल बेल लें थेपले आमतौर पर पतले ही बेले जाते हैं। बाद में गैस पर तवा को गर्म करें बेले हुए थेपले को गर्म तवे पर डालें जब एक तरफ हल्के बुलबुले दिखने लगें, तो इसे पलट दें। दोनों तरफ तेल लगाएं दोनों तरफ से चम्मच या कलछी से हल्का दबाते हुए, सुनहरे चित्तीदार होने तक अच्छी तरह सेंक लें


0 comments:
Post a Comment